फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खुलेगी Harley-Davidson University, मैनेजमेंट से लेकर ब्रांडिग तक की मिलेगी ट्रेनिंग

Mon, 16 Oct 2017 03:29 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Harley-Davidson
विज्ञापन
अमेरिका की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन भारत में अपनी यूनिवर्सिटी की शुरुआत करने जा रही है। 'Harley-Davidson University' में कंपनी अपने कर्मचारियों और डीलरशिप स्टाफ को ट्रेनिंग देगी। टेक्नीकल ट्रेनिंग के अलावा इस यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट से लेकर फाइनेंस और ब्रांडिंग तक, कई प्रकार के कोर्स कराए जाएंगे।  फिलहाल हार्ले डेविडसन एशिया प्रशांत क्षेत्र में इस प्रकार की तीन यूनिवर्सिटी चला रही है। अब कंपनी की योजना चौथी यूनिवर्सिटी भारतीय राजधानी दिल्ली में खोलने की है। 
विज्ञापन


हार्ले डेविडसन इंडिया और चाइना के एमडी पीटर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "भारत में हम लोगों और स्रोतों में निवेश जारी रखेंगे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि हम आने वाले कुछ हफ्तों में दिल्ली में हार्ले-डेविडसन यूनिवर्सिटी खोलने जा रहे हैं।" यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों और डीलरशिप स्टाफ को टेक्नीकल और नॉन-टेक्नीकल दोनों प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

पढ़ें: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली 5 पेट्रोल कार

हार्ले-डेविडसन ने साल 2009 में भारत में एंट्री की थी। वर्तमान में कंपनी भारत में Street 750 और Street Rod समेत कुल 14 मॉडल्स की बिक्री करती है और इसकी देश भर में 27 डीलरशिप हैं। पीटर ने कहा, "अपने वर्तमान और आगामी ग्राहकों को ब्रांड के साथ बनाए रखने के लिए आगे भी बेहतरीन प्रोडक्ट लाए जाते रहेंगे। इसके अलावा भविष्य में कंपनी की योजना गैर शहरी इलाको में भी पहुंच बनाने की है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें