फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है गुल पनाग की पर्यावरण बचाने वाली कार, जानें खासियत

Sat, 29 Apr 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी की नेत्री गुल पनाग ने वैसे तो बहुत सारी फिल्मे तो नहीं की, लेकिन सुर्खियां खूब बटोरी हैं। गुल पनाग का जन्म 1979 में चंडीगढ़ में हुआ। गुल पनाग ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2003 में फिल्म धूप से की थी। उसके बाद गुल ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन आज हम गुल के फिल्मी कैरियर की बात करने नहीं बल्कि उनकी कार की बात करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


गुल को पर्यावरण से खासा लगाव है जिसके चलते वो महिंद्रा की इलेक्ट्रॉनिक कार रेवा ई2ओ का प्रयोग करती हैं। वैसे तो गुल के पास लग्जरी कारें भी हैं, लेकिन मुंबई में गुल को इस कार में सैर करते हुए कई बार देखा गया है। गुल को यह कार उनके पायलेट पति ऋषि अट्टारी ने गिफ्ट के तौर पर दी है। 

महिंद्रा की इस कार की एक्स शोरूम दिल्ली में कीमत 7.20 लाख रुपये है। इस इलेक्ट्रॉनिक कार को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप 120 किमी तक का सफर तय कर सकते हैं। महिंद्रा रेवा की इस कार में 3 फेज इंडक्सन मोटर लगा है। कार का इंजन 25.5 बीएचपी की अधिकतम ताकत प्रदान करता है।
विज्ञापन


कार में चार लोगों के बैठने की क्षमता है। महिंद्रा ने कार में तीन दरवाजे दिए हैं। कार के एक्सटीरियर की बात करें तो ई2ओ की लंबाई 3280 एमएम, चौड़ाई 1514 एमएम और ऊंचाई 1560 एमएम है। कार के ग्राउंड क्लियरेंस की बात करें तो 180 एमएम है। कार में एयरकंडिशन और पावर स्टेयरिंग जैसे फीचर भी मौजूद हैं। पर्यावरण के लहजे से यह एक शानदार कार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें