होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में नए मानक बीएस 4 पर आधारित एक्टिवा आई को पेश कर दिया है। एक्टिवा थोड़ी छोटी, स्लिम और हल्की है। इसके जरिए होंडा ने अपनी लोकप्रिय एक्टिवा को ज्यादा फीमेल ओरिएंटेड बनाने की कोशिश की है। छोटे कद व हल्के वजन वाली महिलाएं इस स्कूटर को आसानी से हैंडल कर सकती हैं।
इंजन के अलावा इस स्कूटर में सबसे बड़ा बदलाव इसमें दी गई ड्यूल पेंट स्कीम से दिखती है। इसका इंजन अब बीएस4 मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके मिरर भी इसके बॉडी के हिसाब से बनाए गए हैं। एक और जरूरी फीचर ऑटो हेडलैंप्स ऑन इसमें लगाया गया है। इसके अलावा इसमें और कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
अब बाइक की लाइट मेकैनिक भी नहीं कर सकता बंद, जानें क्यूं
एक्टिवा आई में 109 सीसी का एक्टिवा वाला सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है साथ ही इसमें होंडा की एचईटी यानी कि होंडा ईको टेक्नोलॉजी तकनीकि लगी है। यह इंजन 8 एचपी की शक्ति और 8.9 एनएम का टॉर्क देता है। इसका कुल वजन 103 किलोग्राम है जिसे हैंडल करना अब ज्यादा आसान होगा।
स्टोरेज की बात करें तो एक्टिवा आई में 18 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है साथ ही इसमें मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी लगा है। इसमें 10 इंच के रिम वाले टायर लगे हैं साथ ही होंडा का कांबी ब्रेक सिस्टम इसकी ब्रेकिंग को सशक्त बनाता है। इसके साथ ही दोनों पहियों पर 130 एमएम का ड्रम ब्रेक लगा है।
एएचओ के साथ हौंडा एविएटर लॉन्च, जानें खूबियां
2017 एक्टिवा आई पांच ड्यूल टोन कलर दिए गए हैं जिसमें ऑर्चिड पर्पल मेटालिक, लश मजेंटा मेटालिक, नियो ओरेंज मेटालिक, ब्लैक एंड इंपीरियल रेड मेटालिक रंगों का विकल्प है। इसकी कीमत होंडा ने 47 हजार 913 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।