नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 1 दिसबंर से हर नई कार में FASTag नाम की डिवाइस लगी मिलेगी। FASTag एक रिचार्जेबल कार्ड है जिसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कार की विंडस्क्रीन पर लगने वाले इस कार्ड का इस्तेमाल टोल टैक्स भरने में होगा। यानी आपको अब कैश या कार्ड से पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। FASTag के जरिए टोल टैक्स का पेमेंट ऑटोमैटिकली हो जाएगा।
पढ़ें: एलॉय व्हील या स्पोक व्हील? जानिए आपकी बाइक के लिए क्या होता है बेहतर
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को 1 दिसंबर से हर नई कार में इस डिवाइस को लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह काम कार निर्माता कंपनी या अधिकृत डीलर्स को करना होगा।