फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में होंगे गूगल के ये बहतरीन फीचर्स, रेनो और निसान से किया करार

Thu, 20 Sep 2018 11:00 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
google map
विज्ञापन

रेनो-निसान-मित्सुबिशी और गूगल ने बुधवार को इन प्रमुख वाहन कंपनियों के गठबंधन के तहत बेची जाने वाली कारों में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम लगाने के लिए एक प्रौद्योगिकी करार की घोषणा की। गठबंधन ने एक बयान में कहा कि इस करार के तहत 2021 से गठबंधन के सदस्य विभिन्न बाजारों में अपने विभिन्न मॉडलों व ब्रांडों में इंटेलीजेंट इन्फोटेनमेंट एवं ग्राहक केंद्रित एप्लिकेशन देने के लिए एंड्रॉइड का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया कि चालक व यात्री एंड्रॉइड व गूगल की क्षमताओं का इस्तेमाल कर हजारों मौजूदा एप व भविष्य में आने वाले एप की दुनिया से जुड़ सकेंगे। गठबंधन ने कहा कि यह प्रणाली एप्पल आईओएस जैसे अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस पर भी चलेगी।

रेनो-निसान-मित्सुबिशी के कारोबार विकास के वाइस प्रेसीडेंट हादी जैब्लित ने कहा कि गूगल के साथ हमारा करार वाहनों को एंड्रॉइड डिवाइस से जोड़कर ग्राहकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा, जो कि सिर्फ वाहन के बाहर व एक सीमित दायरे में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि गूगल के गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेंट और प्ले स्टोर जैसे पहले से लोकप्रिय फीचर्स के अतिरिक्त हम अपने वाहनों में एक मजबूत कनेक्टेड और सीमलेस ऑन-बोर्ड/ऑफ-बोर्ड अनुभव का निर्माण कर रहें है।

गूगल के प्लेटफॉर्म एंड इकोसिस्टम्स के वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट हिरोशी लॉकहाइमर ने कहा कि गूगल और रेनो-निसान-मित्सुबिशी कार के भीतर परिचित, अपग्रेडेबल व एक दूसरे से जुडे़ एप की सेवाओं के माध्यम से एक इंटेलीजेंट, सुरक्षित और सीमलेस अनुभव देने के लिए एक समान सोच रखते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें