गुडइयर टायर एंड रबड़ कंपनी ने एश्योरेंस इंटरनेशनल की सहभागिता से भारत में लॉन्च किए नए इंजन ऑयल
- फोटो : GOODYEAR
गुडइयर टायर एंड रबर कंपनी ने एश्योरेंस इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ मिलकर बुधवार को भारतीय बाजार में नए इंजन ऑयल्स की एक बड़ी श्रृंखला को लॉन्च किया है। दोनों कंपनियों के बीच हुई लाइसेंसी साझेदारी के तहत बाजार में सभी प्रकार के ल्यूब्रीकेंट्स उपलब्ध होंगे। इनमें ग्रीस, ब्रेक फ्लुइड, ट्रांसमिशन ऑयल, ट्रैक्टर ऑयल, डीजल एग्जॉस्ट फ्लुइड, गियर ऑयल और हाइड्रोलिक ऑयल शामिल होंगे।
बता दें कि गुडइयर टायर को अब तक भारत में टायर और रबड़ विक्रेता के रूप में पहचाना जाता है। कंपनी का कहना है कि उसके प्रोडक्ट की हाई क्वालिटी टेस्टिंग की गई है, जिससे लोगों का भरोसा कंपनी के साथ और मजबूत होगा।
एश्योरेंस इंटरनेशनल लिमिटेड - गुडइयर ल्यूब्रीकेंट्स के भारत में सेल्स, मार्केटिंग और ऑपरेशन्स प्रमुख संजय शर्मा ने इस मौके पर कहा, "गुडइयर उत्साही लोगों का ब्रांड है, जो हमेशा नए अवसरों पर विश्वास करते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं। कंपनी हमेशा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाले नवनिर्मित उत्पादों को लाती है। ऐसा करने से कंपनी को उपभोक्ताओं के लिए और भी बेहतर उत्पाद तैयार करने की प्रेरणा मिलती है।" उन्होंने आगे कहा, "गुडइयर हमारे पर्यावरण और समुदायों दोनों का ख्याल रखने के लिए भी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करती है।"