फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 नवंबर से शुरू होगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग, मिलेगा होम डिलीवरी का भी विकल्प

Wed, 28 Oct 2020 08:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
विज्ञापन
दिल्ली में एक नवंबर 2020 से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कोडेड स्टिकर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। बता दें कि इस प्रक्रिया में लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अभी नई बुकिंग पर रोक लगा रखी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री, कैलाश गहलोत ने Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान यह फैसला लिया गया है कि आउटलेट्स की संख्या को 150 से बढ़ाकर 650 किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने यह भी कहा है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कोडेड स्टिकर लगाने की पूरी प्रक्रिया की ग्राहकों को एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को होम डिलीवरी का भी विकल्प दिया जाएगा। 

दरअसल हमने आपको पहले ही बताया था कि वाहन मालिकों के घर जल्द हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है। इस मामले में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आदेश दिया था कि एचएसआरपी और स्टिकर लगवाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द आसान किया जाए। वहीं, इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल कमिश्नर (यातायात) ने नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से होम डिलीवरी शुरू करने को लेकर बात भी की थी।

इससे पहले दिल्ली सरकार की तरफ से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आसान किया गया था। ऑनलाइन पोर्टल पर अब किसी भी तरह के डॉक्युमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया से अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

अब एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें