फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: Ford ने बढ़ाई कारों की वारंटी, ग्राहकों को दे रही कई सुविधाएं

Thu, 09 Apr 2020 06:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। इस दौरान लगाए गए प्रतिबंधों एवं स्वास्थ्य की समस्याओं को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनी Ford India (फोर्ड इंडिया) ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों और समुदायों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन
Ford India (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ford India ने एक बयान जारी कर अपने अभियानों के बारे में बताया। लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों के लिए फोर्ड ने अनेक अभियानों की घोषणा की है, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन

प्राइस प्रोटेक्शन
जिन ग्राहकों ने नई फोर्ड कार बुक कर दी है या फिर 30 अप्रैल तक बुक करना चाहते हैं, उन्हें डिलीवरी के वक्त फुल प्राइस-प्रोटेक्शन मिलेगा। 

वॉरंटी एक्सटेंशन
जिन फोर्ड कारों की फैक्ट्री या एक्सटेंडेड वॉरंटी 15 मार्च से 30 मई, 2020 के बीच खत्म हो रही है, उन्हें फोर्ड 30 जून, 2020 तक मुफ्त एक्सटेंशन देगी। जो ग्राहक एक्सटेंडेड वॉरंटी उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं, वो 30 जून तक ऐसा कर सकते हैं। 

सर्विस बेनेफिट्स
फोर्ड सभी शेड्यूल्ड सर्विस बेनेफिट्स, जैसे निशुल्क सर्विस प्राप्त करने के लिए 30 जून 2020 तक तीन महीने का एक्सटेंशन दे रही है। इस अवधि में फैक्ट्री वॉरंटी या एक्सटेंडेड वॉरंटी प्रभावित नहीं होगी। 

कस्टमर केयर
फोर्ड ने कहा है कि वो अपने ग्राहकों की किसी भी शंका के समाधान के लिए हर समय मौजूद है। ग्राहक कंपनी के कस्टमर केयर विशेषज्ञ ईमेल customail@ford.com पर अपने सवाल लिख कर भेज सकते हैं। या फिर कंपनी के सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल @FordIndiaHelp पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक एसएमएस नंबर 56263 के जरिए भी अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। 

24x7रोडसाईड असिस्टैंस (RSM) 
आपातकाल की स्थिति में वाहन की जरूरत बहुत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए फोर्ड सातों दिन चौबीसों घंटे (24x7) रोडसाइड असिस्टैंट मुफ्त दे रही है। यह सेवा सभी फोर्ड ग्राहकों को दी जाती है तथा इस सेवा के दायरे में वो ग्राहक भी आते हैं, जिन्होंने RSA सेवाएं सब्सक्राइब नहीं की हैं। उनका वाहन कितना पुराना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फोर्ड के ग्राहक कंपनी के RSA हैल्पलाइन 1800-103-7400 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

फोर्ड इंडिया के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग, सेल्स व सर्विस, विनय रैना ने कहा, "हमारे कार्यबल, ग्राहकों और समुदायों का स्वास्थ्य व सुरक्षा हमारे लिए सबसे प्राथमिक है। हम इस महामारी से लड़ने के लिए ज्ञान से लेकर संसाधनों तक हर चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें