फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Figo Facelift बड़े बदलाव के साथ मार्च में होगी लॉन्च, Grand i10 और Swift की बढ़ेगी मुश्किलें

Mon, 25 Feb 2019 06:42 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
figo facelift
विज्ञापन

फोर्ड ने हाल ही में अपनी प्रीमियम एसयूवी एंडेवर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया। जिसके बाद अब कंपनी अपनी हैचबैक फिगो को अपडेट करने जा रही है। हालांकि कार की लॉन्च की तारीख की अभी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस कार को मार्च के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। 

विज्ञापन


फिगो फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा अपडेट इसके इंजन का होगा। नई कार में 1.2-लीटर का ड्रैगन वाला 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो 96 पीएस की अधिकतम पावर और 120 एनएम का पीक टॉर्क देता है इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। वहीं बात करें डीजल इंजन की तो कंपनी इसमें 1.5-लीटर TDCi इंजन दे सकती है। जो 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

 

विज्ञापन

figo facelift
फिगो फेसलिफ्ट को अगर कंपनी आॅटोमेटिक वर्जन में उतारती है तो इसमें एस्पायर और ईकोस्पोर्ट के समान 1.5-लीटर 3-पॉट ड्रैगन इंजन दिया जाएगा। जो 123 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। फिगो के केबिन में सबसे बड़ा बदलाव SYNC3 इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।

बाहर की तरफ फिगो में वही सीकॉम्बिक सेल्युलर ग्रिल,अपडेटेड रैपराउंड हेडलैंप,अपडेटेड टेल लैंप्स दिए जाएंगे। लॉन्च होने पर यह कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड i10 और टाटा टियागो को टक्कर देगी। वहीं बात करे कीमत की तो इस कार को 5.59 रुपये से 8.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत के बीच उतारा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें