फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना पैसे दिए घर ले जाएं Ford की ये शानदार गाड़ियां, मिल रहा सुनहरा मौका

Wed, 20 Feb 2019 04:36 PM IST
संदीप भट्ट ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ford freestyle
अगर आप भी कोई फोर्ड की गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट डगमगाया हुआ है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। Ford की Freestyle, Aspire और EcoSport को आप बिना एक भी रुपये दिए घर ले जा सकते हैं।  कंपनी ने यह आॅफर सिर्फ 28 फरवरी तक के लिए रखा है जिसके तहत आप तीनों गाड़ियों में से किसी को भी आज ही घर ले जा सकते हैं । बता दें,यह आॅफर भारत में सभी डीलर्स पर उपलब्ध है। इसमें आप कार चुनने के बाद लोन का विकल्प ले सकते है जिसके डाउन पेमेंट के लिए आपको 100 दिन का समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Ford EcoSport Storm
हाल ही में  Ford India ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान Ford Aspire का CNG वैरियंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे दो वैरियंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत अपने रेगुलर मॉडल से 42 हजार रुपए ज्यादा रखी है। फोर्ड एस्पायर सीएनजी को दो वैरियंट्स एंबियंट और ट्रेंड प्लस में लॉन्च किया गया है। कंपनी के मुताबिक फोर्ड एस्पायर सीएनजी फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ इको फ्रेंडली भी है। वहीं इसकी मैंटिनेंस कॉस्ट 46 पैसा प्रति किमी पड़ती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ford figo aspire facelift
कंपनी का कहना है कि वह अपने वाहनों पर दो साल या 1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी देती है। साथ ही, फोर्ड की गाड़ियां की सर्विस हर 10 हजार किमी पर होती है, वहीं ग्राहकों को सीएनजी किट की सर्विस हर दो साल में या 20 हजार किमी पर करवानी होगी। नई एस्पायर सीएनजी में लेटेस्ट सिक्वेंशल टेक्नोलॉजी की इस्तेमाल किया गया है। सीएनजी किट को इंजन कंट्रोल यूनिट से जोड़ा गया है, ताकि सिलेंडर में गैस फ्लो ठीक मिले। इसके अलावा इसमें खास इंजीनियरिंग एलिमेंट्स जैसे फ्रंट स्टैब्लाइजर बार फीचर भी जोड़े गए हैं।  
 
 

4 of 5
ford figo aspire
नई फोर्ड एस्पायर सीएनजी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 95 बीएचपी की पॉवर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे पॉवरफुल सीएनजी कार है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं कीमतों की बात करें, तो फोर्ड एस्पार सीएनजी के एंबिएंट वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.27 लाख रुपए और ट्रेंड प्लस की कीमत 7.12 लाख रुपए है, जो रैगुलर मॉडल से 42 हजार रुपए ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ford aspire facelift 2018
वहीं इसमें डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिमोट सेंटर लॉकिंग, स्पीड सेंसर डोर लॉक, मैनुअल एसी, 12 वोल्ट पोर्ट, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, रिअर पार्किंग सेंसर, मैनुअल एंटी ग्लेयर आईआरवीएम, फैब्रिक सीट्स, एडजस्टेबल हैडरेस्ट, फ्रंट पॉवर विंडोज, इंटरनल एडजस्टेबल ओआरवीएम, बॉडी कलर बंपर, फॉलो मी होम हेडलैंप्स जैसे फीचर दिए हैं।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें