सुरेश रैना
रैना ने कहा, 'हाली ही में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह काबीले तारीफ है। इसके साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ियों का जबरदस्त मार्गदर्शन किया, जो युवा लड़कों के लिए वास्तव में अच्छा है। वह कई ऐसे बड़े टूर्नामेंट्स का हिस्सा रहे हैं। यही कारण है कि वह कप्तान कोहली के लिए सबसे अहम हैं।' इसके अलावा रैना ने बातचीत के दौरान कप्तान विराट कोहली भी जमकर तारीफ की।