पुलिस ने डैशबोर्ड कैमरा वीडियो पर पेट्रोल पुलिस और ड्राइवर के बीच की बातचीत को रिकॉर्ड किया और उसे यूट्यूब पर पोस्ट किया, जिसे तब से लगभग 760,000 बार देखा जा चुका है।
पुलिस ने कहा, "तुम 5 साल के हो?" "वाह!"
फिर वह उस बच्चे से पूछता है कि उसने गाड़ी चलाना कहां सीखा और अन्य जानकारी ली।
लड़का चूंकि नाबालिग है इसलिए उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। उस लड़के ने कहा कि वह अपनी मां के साथ हुई बहस के बाद उसने अपने माता-पिता की गाड़ी ली और घर से निकल पड़ा। उसने बताया कि उसकी मां ने कहा कि वो उसे Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) कार नहीं खरीद कर देगी।
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "उस लड़के ने कार ली और खुद ही कार खरीदने के लिए कैलिफोर्निया जाने का फैसला किया।" उन्होंने कहा, "उसके पास पैसे कम पड़ सकते हैं क्योंकि उसके पास बटुए में सिर्फ 3 डॉलर (228 रुपये) थे।"
यूटा पुलिस ने लड़के के बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।