यदि हम आपसे पूछें कि चलिए दुनिया की टॉप-पांच लेटेस्ट सुपर कार के नाम बताइए, तो शायद आप एक बार के लिए गूगल सर्च करने लगें। वैसे आप में से बहुत सारे लोग कई लेटेस्ट सुपरकारों का बारे में जानते ही होंगे। आमतौर पर जब सुपरकार की बात होती है कि लैंबोर्गिनी का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन दुनिया में और भी सुपरकारें हैं जो हल्की भी हैं और सेकेंडों में रफ्तार पकड़ने में भी माहिर हैं। साल 2021 को लाइटर (हल्की), स्लिकर (आकर्षक) और पावरफुल कारों का साल कहा जा रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको 2021 की टॉप-5 सुपरकारों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी टॉप स्पीड 434km/h तक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सुपरकारों को तैयार करने में दो-दो साल का लंबा वक्त लग जाता है। आइए जानते हैं दुनिया की टॉप-5 सुपरकार, उनकी स्पीड और फीचर्स के बारे में विस्तार से...