फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों और आम आदमी का मुनाफा बढ़ाएगी Evolet Dhanno, 100 किलोमीटर तक का...

Thu, 13 Feb 2020 09:58 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Evolet Dhanno Electric Vehicle - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Auto Expo 2020 खत्म हो गया है, लेकिन इस इवेंट में पेश हुई गाड़ियों का इंतजार बढ़ गया है। इस इवेंट में कई शानदार गाड़ियां पेश हुई हैं। ऐसे में अब लोगों को इन गाड़ियों के लॉन्च होने का इंतजार है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक व्हीकल के बारे में बताने जा रहे हैं जो खासतौर पर आम आदमी और छोटे दुकानदारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हम बात कर रहे हैं Evolet की इलेक्ट्रिक व्हीकल Dhanno की। इस व्हीकल को उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है कि जो अपने गाड़ी पर सामान को बांध कर यात्रा करते हैं। ऐसे में इस गाड़ी के लॉन्च होने के बाद उन्हें ऑटो या किसी दूसरे वाहन की जरुरत नहीं पड़ेगी। कैसी है  Evolet की Dhanno और क्यों यह बन सकती है आपकी पहली पसंद, डालते हैं इस पर एक नजर, (Evolet Dhanno की खासियतों को जानने के लिए नीचे वीडियो में देखें)

विज्ञापन

कितना भारी सामान ढो सकती है Evolet Dhanno?

Evolet Dhanno की सबसे बड़ी खासियतों की बात करें तो इसके रियर में आपको एक बड़ा सा स्पेस मिलता है, जिस पर आप 350 से 400 किलोग्राम का सामान आसानी से लोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें सामने की तरफ भी आपको हल्का सामान रखने का विकल्प मिलता है।

Evolet Dhanno की क्या है टॉप स्पीड?

इसमें आपको 70 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। 

कितना रेंज देगी Evolet Dhanno?

कंपनी का दावा है कि Evolet Dhanno को फुल चार्ज करने पर यह 70 से 100 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में कहें तो एक बार इसे फुल चार्ज करने पर यह बिना रुके 100 किलोमीटर तक चल सकती है।

पीछे की सीट पर क्या है खास?

इसकी पीछे की सीट को इस तरह बनाया गया है कि इस पर आप किसी को बैठा भी सकते हैं। इसके अलावा जरुरत पड़ने पर आप इसकी पीछे की सीट को सामान की लोडिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या होगी कीमत?

स्क्वाड्रन लीडर प्रेरणा चतुर्वेदी जो Evolet की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ हैं उन्होंने 'अमर उजाला' से कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि Evolet Dhanno के बेसिक मॉडल को करीब 55 हजार रुपये में लॉन्च किया जाए।
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च?

प्रेरणा चतुर्वेदी के मुताबिक Evolet Dhanno की बिक्री जून महीने से शुरू हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें