एस्कॉर्ट्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले साल के इसी महीने में 8,960 यूनिट्स बेची थीं।
कंपनी ने बताया की समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 10,623 यूनिट्स रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,648 यूनिट्स था।
हालांकि, जून में निर्यात 26.9 फीसदी घटकर 228 यूनिट्स रह गया।
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने ट्रैक्टर बिक्री के मामले में उपलब्धि दर्ज की है। महिंद्रा ने जून के महीने में ट्रैक्टर की बिक्री में 12 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है।
महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयंका ने ट्वीट कर कहा, "मैंने पिछले महीने कहा था कि 'भारत' इंडिया को आगे बढ़ा सकता। जून में ट्रैक्टर की बिक्री पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी अधिक रही। यह जून में दूसरी बार सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। ग्रामीण भारत में ऑटोमोबाइल की मांग शहरी इलाकों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है।"
ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री की बात करें तो, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने बुधवार को कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री 54 फीसदी घटकर 57,428 यूनिट्स रह गई। इसके बावजूद मारुति सुजुकी इंडिया हमेशा की तरह Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स), Tata Motors (टाटा मोटर्स), Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) और Kia Motors (किआ मोटर्स) से आगे रही।