फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच जून रहा ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए 'हॉट', जानें बिक्री में कौन हुई टॉप

Wed, 01 Jul 2020 02:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगभग दो महीने तक बिना बिक्री और उत्पादन बंद रहने के बाद, मोटर वाहन उद्योग ने मई 2020 की शुरुआत में काम करना शुरू किया। फरवरी के बाद जून ऐसा पहला महीना था जिसमें पूरे महीने बिक्री चालू रही। उम्मीद के मुताबिक बिक्री के ये आंकड़े पिछली बार की तुलना में बेहतर थे लेकिन उद्योग को वापस सामान्य दिनों की तरह काम करने में अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। 
विज्ञापन
Renault Car Plant - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी  Maruti Suzuki India Limited (MSIL), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने बुधवार को कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री 54 फीसदी घटकर 57,428 यूनिट्स रह गई। इसके बावजूद मारुति सुजुकी इंडिया हमेशा की तरह Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स), Tata Motors (टाटा मोटर्स), Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) और Kia Motors (किआ मोटर्स) से आगे रही। 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में बताया कि उसने पिछले साल जून में 1,24,708 यूनिट्स बेची थीं। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 53.7 फीसदी घटकर 53,139 यूनिट्स रही। ये आंकड़ा जून 2019 में 1,14,861 यूनिट्स थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि उसने जून में 4,289 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 56.4 फीसदी कम है। 

इस दौरान ऑल्टो और वैगनआर जैसी छोटी कारों की बिक्री 10,458 यूनिट्स रही, जो 44.2 फीसदी कमी को दर्शाता है। इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडलों वाले कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बिक्री 57.6 फीसदी घटकर 26,696 यूनिट्स रही। 

मझोले आकार की सेडान सियाज की बिक्री पिछले महीने 553 यूनिट्स रही, जबकि सालभर पहले की समान अवधि में यह 2,322 यूनिट्स थी। एमएसआई ने कहा कि जून 2020 के दौरान उसकी बिक्री के आंकड़ों को कोविड-19 महामारी, लॉकडाउन और सुरक्षा प्रतिबंधों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। 

वहीं ह्यूंदै मोटर्स ने जून में 21,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि पिछले इसी अवधि में कंपनी ने 42,007 यूनिट्स बेचे थे। ह्यूंदै ने जून के महीने में बिक्री में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। 

कुल मिलाकर, जून में बिक्री 48 प्रतिशत घटकर 2,26,163 इकाई पर पहुंच गई। टाटा मोटर्स 11,419 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही और 2019 में इसी अवधि की तुलना में 13,351 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। 

इसके साथ ही महिंद्रा की बिक्री 57 फीसदी घट गई और जून में 7,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ महिंद्रा चौथे नंबर पर रही। महिंद्रा ने पिछले महीने 8,075 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 18,826 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी 57 फीसदी की गिरावट के साथ कंपनी चौथे स्थान पर रही। जबकि किआ मोटर्स पांचवे स्थान पर रही। 

जून 2020 में Renault India (रेनो इंडिया) ने कुल 4,634 यूनिट्स हासिल कीं, जबकि 2019 जून के 5,400 यूनिट्स की तुलना में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Toyota (टोयोटा) 3,866 यूनिट्स के साथ सातवें स्थान पर रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में 10,603 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी टोयोटा ने बिक्री में 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की। 

Ford (फोर्ड) ने पिछले साल जून में बेचे गए 5,333 यूनिट्स के मुकाबले जून 2020 में 2,639 यूनिट्स की बिक्री के साथ 51 फीसदी की गिरावट के साथ आठवें नंबर पर रही। और MG Motors (एमजी मोटर्स) सिर्फ 2,000 यूनिट्स के साथ नौवें स्थान पर रही। Volkswagen (फोक्सवैगन) ने 39 फीसदी की गिरावट के साथ 2,463 यूनिट्स की तुलना में 1,500 यूनिट्स की बिक्री की और नौवें नंबर पर रही। 
विज्ञापन

जबकि Honda (होंडा) ने 86 फीसदी की गिरावट के साथ पिछले साल जून में बेचे गए 10,314 यूनिट्स की तुलना में इस साल जून में लगभग 1,400 यूनिट्स ही बेच पाई और दसवां स्थान हासिल किया। जापानी निर्माता होंडा इस महीने अपनी पांचवीं पीढ़ी की सिटी लॉन्च कर रही है जिसके बाद इसकी बिक्री के आंकड़ों में सुधार हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें