फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier और Mahindra XUV500 के बेस वेरियंट में कौन है बेस्ट, पढ़ें फीचर कंपैरिजन

Mon, 20 May 2019 12:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mahindra XUV500 X3 vs Tata Harrier XE - फोटो : AmarUjala
महिन्द्रा ने टाटा हैरियर को चुनौती देने के लिए अपनी एसयूवी महिन्द्रा XUV500 का कम कीमत में महिन्द्रा नया एंट्री लेवल बेस वेरियंट W3 लांच किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.21 लाख रुपये होगी। वहीं टाटा हैरियर का बेस वेरियंट XE आता है कि जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.70 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कि दोनों कारों के बेस वेरियंट में क्या है अंतर...
 
विज्ञापन

लुक्स

2 of 7
Mahindra XUV500 W3
महिन्द्रा एक्सयूवी500 का W3 बेस वेरियंट है, जिसमें कई फीचर्स को घटाया गया है। महिन्द्रा एक्सयूवी 500 के बेस वेरियंट में पूरी बॉडी पर ब्लैक क्लैडिंग नहीं मिलेगी, वहीं पिलर्स पर ब्लैक मास्किंग नहीं है। ऐसे शायद इसकी कीमत कम रखने के लिए किया गया है। वहीं पीछे की तरफ थिन ब्लैक स्पिल्टर के साथ बॉडी पैंटेड बंपर मिलता है। वहीं व्हील आर्क पर भी ब्लैक क्लैडिंग नहीं दी गई है, जो एक एसयूवी की पहचान होती है।

वहीं टाटा हैरियर XE के बेस वेरियंट की बात करें, तो ये बिल्कुल बेसिक वेरियंट लगता है, लेकिन इसकी बॉडी पर ब्लैक क्लैडिंग मिलती है, जिससे गाड़ी मस्कुलर दिखाई देती है। वहीं फ्रंट ग्रिल में क्रोम नहीं मिलता है। इसके अलावा हैरियर में काले रंग के डोर हैंडल्स मिलते हैं, जबकि एक्सयूवी 500 में बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स मिलते हैं।
 
विज्ञापन

डाइमेंशन

3 of 7
Tata Harrier delivery
दोनों गाड़ियों की डाइमेंशन की बात करें, तो टाटा हैरियर की लंबाई 4575 एमएम, चौड़ाई 1950 एमएम और ऊंचाई 1686 एमएम है। इसमें व्हीलबेस 2740 एमएम है। दोनों कारों का ग्राउंड क्लीयरेंस एक ही है।
महिन्द्रा एक्सयूवी 500 की लंबाई 4585 एमएम, चौड़ाई 1890 एमएम, ऊंचाई 1785 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2700 एमएम का है।     

 

फीचर्स

4 of 7
Mahindra xuv500 W3 Rear
महिन्द्रा एक्सयूवी500 के बेस वेरियंट W3 में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं अंदर की तरफ 6-वे मैनुअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मैनुअल एसी, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, पॉवर ऑपरेटेड ORVMs, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, कीलेस एंट्री, पांवर विंडोज, रिमोट टेलगेट रिलीज, रीअर-डी फॉगर, फॉलो मी हेडलैंप्स मिलेंगे। वहीं इसमें माइक्रो हाइब्रिड स्टार्ट-स्टॉप फीचर स्टैंडर्ड मिलेगा।

टाटा हैरियर के बेस वेरियंट XE की बात करें, तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलेंगे। एलईडी टेल लैंप्स, ORVMs माउंटेड साइड टर्न इंडीकेटर्स मिलते हैं। 4 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एलसीडी, मैनुअल एसी, 4 वे मैनुअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पडल लैंप्स, टिल्ट एंड टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रिअर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज और पावर विंडोज मिलते हैं।
 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

5 of 7
Tata Harrier SUV Price
दोनों के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो एक्सयूवी500 में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रिअर पार्किंग सेंसर्स, 4 व्हील डिस्क ब्रेक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

वहीं टाटा हैरियर में डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स, मैनुअल सेंट्रल लॉकिंग और स्पीड सेंसिग डोर लॉक्स मिलते हैं।     
 
विज्ञापन

कीमत

6 of 7
Mahindra XUV500 Torque converter gearbox
टाटा हैरियर XE की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये है, वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी500 W3 की कीमत 12.21 लाख रुपये है। देखा जाए तो एक्सयूवी 500 ज्यादा वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है। एक्सयूवी 500 के टॉप वर्जन की कीमत 19.37 लाख रुपये है और यह फोर व्हील ड्राइव है।

टाटा हैरियर का टॉप वेरियंट 16.26 लाख रुपये का है, लेकिन इसमें फोर व्हील ड्राइव और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

7 of 7
Tata Harrier
महिन्द्रा एक्सयूवी 500 W3 में 2.2. लीटर का डीलर इंजन दिया गया है, जो 155 बीएचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 2WD फीचर मिलता है।
 
वहीं हैरियर XE में 2.0 लीटर का डीजल इंजन है, जो 140 बीएचपी की पावर और 350 एएनएम का टॉर्क देता है। हैरियर में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और FWD फीचर आता है।  

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें