फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Multistrada 950 S का BS6 अवतार भारत में लॉन्च, दिए गए हैं धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Tue, 03 Nov 2020 05:26 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ducati Multistrada 950 S BS6 - फोटो : Ducati
विज्ञापन
डुकाटी इंडिया (Ducati India) ने Ducati Multistrada 950 S BS6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है। यह कंपनी की सबसे छोटी एडवेंचर बाइक है। डुकाटी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी, जहां ग्राहक इसे एक लाख रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। यह कंपनी का तीसरा बीएस6 कम्प्लायंट मॉडल है। इससे पहले डुकाटी ने अपने Panigale V2 और Scrambler 1100 Pro रेंज के बीएस6 मॉडलों को भारत में लॉन्च किया था।
विज्ञापन

 

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही इंजन दिया गया है। 2020 Ducati Multistrada 950 S में पावर के लिए 937 सीसी L-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड मोटर दिया गया है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 113 bhp का मैक्सिमम पावर और 7,750 आरपीएम पर  96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें राइड-बाई-वायर सिस्टम दिया गया है।
 

इसकी डिजाइन की बात करें तो इसका लुक Multistrada 1260 और Multistrada 1260 Enduro दोनो की झलक देता है। इसमें हॉरिजॉन्टल हेडलाइट, नई साइड विंग्स और ट्यूबलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम दी गई है। इसमें हल्का डबल साइडेड एल्युमिनियम स्विंग्राम दिया गया है। इसमें 19-इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है। वहीं, इसका 170 मिलीमीटर का ट्रेवल सस्पेंशन मुश्किल से मुश्किल रास्तों पर भी बेहतर राइडिंग का अनुभव देता है।

Multistrada 950 S के टॉप स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन के साथ  डुकाटी स्काईहुक सस्पेंशन ईवो (डीएसएस), डुकाटी क्विक शिफ्ट अप एंड डाउन (डीक्यूएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डुकाटी कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ फुल-एलईडी हेडलाइट, 5 इंच का फुल कलर टीएफटी डिस्प्ले, हैंड्स-फ्री सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और बैकलिट हैंडलबार कंट्रोल के साथ बॉश कॉर्नरिंग एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), डुकाटी ट्रेक्शन कंट्रोल (डीटीसी) और व्हीकल होल्ड कंट्रोल (वीएचसी) दिया गया है।
विज्ञापन

नई Multistrada 950 की डिलीवरी इस महीने में ही शुरू हो जाएगी। लॉन्च के बाद अब भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Triumph Tiger 900 रेंज, BMW F 750 GS और BMW F 850 GS जैसी मोटरसाइकिलों से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें