फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Ducati Multistrada 950 S भारत में 2 नवंबर को होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू, जानें क्या होंगे फीचर्स

Tue, 27 Oct 2020 12:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ducati Multistrada 950 S BS6 - फोटो : Ducati
विज्ञापन
डुकाटी इंडिया (Ducati India) ने Ducati Multistrada 950 S BS6 की लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी का यह प्रीमियम मोटरसाइकिल भारत में 2 नवंबर 2020 को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक नई Multistrada 950 S को एक लाख रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। यह कंपनी का तीसरा बीएस6 कम्प्लायंट मॉडल होगा। इससे पहले डुकाटी ने अपने Panigale V2 और Scrambler 1100 Pro रेंज के बीएस6 मॉडलों को भारत में लॉन्च किया था।
विज्ञापन

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल जैसा इंजन मिलेगा। 2020 Ducati Multistrada 950 S में पावर के लिए 937 सीसी L-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड मोटर दिया जा सकता है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 111 bhp का मैक्सिमम पावर और 7,750 आरपीएम पर  96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 

Multistrada 950 S का कर्ब वजन 230 किलोग्राम होगा। यह Multistrada 950 के बेस मॉडल के मुकाबले तीन किलोग्राम ज्यादा भारी होगा।
 

Multistrada 950 S के टॉप स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल में कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन के साथ  डुकाटी स्काईहुक सस्पेंशन ईवो (डीएसएस), डुकाटी क्विक शिफ्ट अप एंड डाउन (डीक्यूएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डुकाटी कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ फुल-एलईडी हेडलाइट, 5 इंच का फुल कलर टीएफटी डिस्प्ले, हैंड्स-फ्री सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और बैकलिट हैंडलबार कंट्रोल के साथ बॉश कॉर्नरिंग एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) मिलेगा। 

Multistrada 950 S को ग्राहक कास्ट अलॉय और स्पोक व्हील दोनों ही विकल्पों में खरीद सकेंगे। ऑफ-रोड जगहों के लिए इसमें 19 इंच का फ्रंट व्हील मिलेगा है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Multistrada 950 की डिलीवरी नवंबर महीने में ही शुरू हो जाएगी। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Triumph Tiger 900 रेंज, BMW F 750 GS और BMW F 850 GS जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें