डुकाटी ने भारत में एक साथ दो मोटरसाइकिल लॉन्च कर, बाजार का माहौल गर्म कर दिया है। कंपनी ने मॉन्स्टर 797 और मल्टीस्ट्राडा 950 को भारतीय दोपहिया बाजार में उतार दिया है। दोनों मॉडल को बतौर एंट्री लेवल वेरिएंट बाजार में उतारा गया है। साथ ही डुकाटी ने अपनी सबसे अफॉर्डेबल मोटरसाइकिल मॉन्स्टर 797 को मॉन्स्टर 821 से कम कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं कंपनी ने मल्टीस्ट्राडा 950 को मल्टीस्ट्राडा 1200 से कम कीमत पर उतारा है।
नई मॉन्स्टर 797 में कंपनी ने 803 सीसी का एल ट्वीन सिलेंडर वाला एयरकुल्ड इंजन दिया है। जो बाइक को 75 एचपी की अधिकतम ताकत और 68.9 एनएम का आधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। बाइक के साथ आपको 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स मिलता है। डुकाटी ने इस बाइक की कीमत 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली रखी है।
नई एंट्री लेवल छोटे इंजन वाली डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 उतनी ताकतवर तो नहीं है जितनी मल्टीस्ट्राडा 1200 सीसी इंजन वाली है, लेकिन यह अपने रेंज के हिसाब से अपना काम करती है। इसकी कीमत को कम रखने के लिए कंपनी ने इसमें कई सारे इलेक्ट्रॉनिक्स बदलाव किए हैं। डुकाटी ने मल्टीस्ट्राडा 950 की कीमत 12.60 लाख रुपये एक्सशोरूम नई दिल्ली है। इसका सीधा मुकाबला ट्राएंफ की लोकप्रिय टाइगर 800 सीरीज से होगा।