फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लौट रहा odd-even रूल, इस बार नहीं मिलेगी किसी को छूट

Thu, 07 Dec 2017 11:04 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Odd Even Scheme
विज्ञापन
प्रदूषण कम करने की अपनी कार्ययोजना में दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से कहा है कि इस बार ऑड-ईवन स्कीम में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने यह भी कहा कि जब भी वायु प्रदूषण का स्तर 'खतरे' के निशान तक पहुंचेगा तब निर्माण कार्यों को पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रकों की एंट्री और बच्चों को बाहर खेलने पर भी रोक लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली सरकार ऑड-ईवन योजना को लागू करने जा रही थी। उस समय  दोपहिया वाहनों व महिला चालकों को छूट दिए जाने का फैसला लिया गया था। हालांकि एनजीटी ने बिना छूट दिए ही इसे लागू करने के निर्देश दिए थे।

पढ़ें: दिल्ली में निजी अस्पतालों की लापरवाही पर केजरीवाल ने उठाया ये बड़ा कदम

केजरीवाल सरकार उस समय एनजीटी से असहमत थी और ऑड-ईवन स्कीम पर रोक लगा दी थी। हालांकि अब सरकार ने कहा है कि एनजीटी के आदेश अनुरूप ही सम-विषम योजना लागू की जाएगी। स्कीम के तहत ऑड तारीख वाले दिन ऑड नंबर की गाड़ियां और ईवन तारीख के दिन ईवन नंबर की गाड़ियों को चलाने की अनुमति मिलती है। हालांकि अभी सरकार ने इसकी पूरी डीटेल जारी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें