चीनी मिलिट्री ने गुरुवार (7 दिसंबर) को दावा किया कि भारत का एक ड्रोन अवैध रूप से उनके क्षेत्र में घुस गया और फिर क्रैश हो गया। आर्मी के डिप्टी डायरेक्टर जैंग साऊली ने चीन की न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया है कि भारत का यह कदम चीन की प्रादेशिक संप्रभुता के खिलाफ है और वह इसका कठोर रूप से विरोध करते हैं।
ड्रैगन की नयी चालः कड़ाके की ठंड में भी डोकलाम के पास ही तैनात रहेगी चीनी सेना
हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि कथित ड्रोन चीन के किस इलाके में और कब आकर गिरा था। जैंग ने बस यह बताया कि चीनी सेना ने मामले को काफी जिम्मेदारी भरे तरीके से हैंडल किया और ड्रोन को जांच के लिए आगे भेज दिया।
बता दें कि भारत और चीन के बीच जून में शुरू हुआ डोकलाम विवाद हाल ही में खत्म हुआ है, बावजूद इसके दोनों देशों के बीच रिश्तों में घटास है। चीनी मीडिया कई बार भारत को गीदड़ भभकियां देती रही है।