फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैटसन ने लांच किया रेडी-गो का लिमिटेड एडिशन,देखें क्या नया क्या पुराना

Wed, 05 Sep 2018 03:53 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Datsun redi-Go Edition - फोटो : Datsun redi-Go
विज्ञापन
डैटसन ने अपनी हैचबैक कार रेडी गो का नया मॉडल लांच कर दिया है। लिमिटेड एडिशन को 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। बता दें ,इस कार में केवल मैनुअल गियरबॉक्स लगा है।  नई कार तीन कलर व्हाइट, सिल्वर और रेड में उपलब्ध होगी। जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग बनाते हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने इस नई कार के लिमिटेड एडिशन में कुछ बदलाव किये हैं। जिनमें रूफ रैप, बॉडी ग्राफिक्स, फ्रंट और रियर बंपर अंडर कवर, ग्रिल पर रेड हाइलाइटर, टेलगेट ग्राफिक्स, रेड और ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री, एसी वेंट पर असेंट, रियर पार्किंग सेंसर, स्टेन क्रोम गियर बैज़ल, इनसाइड डोर हैंडल पर क्रोम फिनिशिंग और कारपेट मैट आदि हैं।

कीमत

लिमिटेड एडिशन की कीमत टी (ओ) 0.8 लीटर वाली 11 हजार रूपए और 1.0 लीटर वेरिएंट  8 हजार रूपए ज्यादा है। इसमें जोडे गए कुछ अतिरिक्त फीचर इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। नई कीमतें अब बढकर रेडी-गो 0.8 लिमिटेड एडिशन की 3.58 लाख रूपए ,रेडी-गो 1.0 लिमिटेड एडिशन की 3.85 लाख रूपए हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें