फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का यह चाणक्य इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद रखता है बस एक कार

Fri, 14 Dec 2018 12:30 PM IST
प्रदीप पांडे आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sachin pilot
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सभी को सीएम पद के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत और राजस्थान में पार्टी के अध्यक्ष सचिन पायलट दावेदार हैं।

सचिन के सीएम बनते ही उनकी पत्नी सारा देश की अकेली ऐसी महिला बन जाएंगी जिनके पति, दादा, पिता और भाई सीएम रहे। सचिन पायलट ने मात्र 26 की उम्र में लोकसभा चुनाव जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। आज आपको बताएंगे कांग्रेस का यह चाणक्य किन कारों का शौकिन है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sachin pilot
दरअसल, कांग्रेस का यह नेता टाटा की सफारी को बेहद पसंद करता है जो एक दमदार एसयूवी है।कोई भारत में नेता हो और उसके पास टाटा की सफारी न हो यह संभव भी नहीं है इसलिए ही नरेंद्र मोदी के काफिले में इस कार को सिग्नल जैमर के तौर पर प्रयोग किया जाता है। सफारी कार को काफिले के बेहद करीब देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल के आवास के लिए निकलते सचिन पायलट - फोटो : ANI
टाटा सफारी एक 7 सीटर एसयूवी है। जिसमें 2179सीसी का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है जो 138 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 7 सीटर एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस आती है। इस कार को  0 से 100 किमी तक जानें में  मात्र 15.8 सेकंड लगते हैं। बात की जाए माइलेज की तो यह कार एक लीटर में 12 से 14 किमी का माइलेज देती है। 

4 of 5
safari
सफारी के फीचर्स में पावर स्टीयरिंग के साथ एसी, पावर विंडो, पावर ब्रेक और म्यूजिक सिस्टम आदि दिए गए हैं। इस कार में बतौर सेफ्टी फीचर्स एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tata safari gs800
टाटा सफारी की कीमत भारतीय बाजार में करीब 15 लाख रुपए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें