फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विदेशी ब्रांड ( Citroen ) की SUV 3 अप्रैल को भारत में देगी दस्तक

Mon, 18 Mar 2019 12:09 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
Citroen Suv
विज्ञापन

फ्रांस की चर्चित आॅटोमोबाइल कंपनी Peugeot Citroen (जिसे अब PSA ग्रुप के नाम से जाना जाता है) भारतीय बाजार में दस्तक को तैयार है। इसके दो मॉडल C5 Aircross और C7 Aircross को भारतीय सड़को पर पहले ही देखा जा चुका है। अब PSA ग्रुप की तरफ से 3 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेस की अधिकारिक घोषणा की गई है। जिसके साथ ही कंपनी अपने पहले मॉडल को भारतीय बाजार में पेश करेगी।

विज्ञापन


C5 Aircross PSA को इएमपी2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। बता दें, इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो एसयूवी मौजूद है उसमें 1.2 लीटर और 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर और 2 लीटर का डीजल इंजन मौजूद है। जो 6 स्पीड और 8 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।

 

विज्ञापन

Citroen Suv
वही Citroen DS 7 Crossback की बात करें तो यह एक काफी बड़ी एसयूवी होगी, जिसमें 1.6 लीटर और 1.2 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर और 2 लीटर की क्षमता वाला डीजल इंजन मौजूद है। यह एसयूवी 6 स्पीड मैनुअल गियर के साथ अंतरराष्ट्रिय बाजार में उपलब्ध है। जिसमें आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।

हालांकि खबर थी कि Peugeot citroen न्यू जनरेशन अंबेसडर सेडान को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी की योजना है कि अपनी ब्रांड की गाड़ियों को भारत में ही बनाकर बेचे। 1919 से अस्तिव में आई यह ब्रांड अब तक करीब 1.05 मिलीयन गाड़ियां बाजार में पेश कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें