फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में इस दिन आएगी Citroen C5 Aircross SUV, मिलेंगे ये फीचर और इतनी होगी कीमत

Tue, 05 Jan 2021 03:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5-सीटर एसयूवी में 20 नए ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स के साथ हाईवे ड्राइवर असिस्ट, लेवल-टू ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम और 6 एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट हैडलैंप्स के साथ ऑटो हाईबीम फीचर, अटेंशन असिस्ट, क्रॉस-ट्रैफिक डिटेक्शन, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे...
विज्ञापन
Citroen C5 AirCross - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Citroen C5 Aircross SUV का इंतजार इस साल खत्म होने जा रहा है। फ्रांस की कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग तारीख पर से पर्दा उठा दिया है। सिट्रॉन सी5 का ट्रायल प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है। यह भारत में कंपनी की पहली मिड साइज एसयूवी होगी, जिसका मुकाबला जीप कंपास, ह्यूंदै टूसों, स्कोडा कराक जैसी गाड़ियों से होगा। कंपनी इसे तमिल नाडु स्थित तिरुवल्लुर प्लांट में बनाया जाएगा।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले ही सी5 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। कंपनी सी5 के अलावा भारत  के लिए नई एमपीवी Berlingo (बर्लिंगो) पर भी काम कर रही है। कंपनी सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस को एक फरवरी को पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध सी5 के अगले हिस्से में चौड़ी ग्रिल और पतले आकार के स्प्लिट हैडलैंप्स के साथ LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। वहीं पिछले हिस्से में फ्लेंबोयेंट टेललाइट्स के साथ ट्विन एग्ज्हॉस्ट टिप्स और ब्लैक बंपर दिया गया है। सी5 एसयूवी की लंबाई 4,500 एमएम है। वहीं खबरों के मुताबिक कंपनी सी5 को स्पोर्टी फील देने के लिए रेड हाईलाइट्स दे सकती है।

सी5 के केबिन की बात करें, तो इसमें स्प्लिट एसी वेंट्स मिलेंगे। इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग के साथ हीटेड सीटें मिलेंगी। सेफ्टी की बात करें, तो इसमें एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रिअर पार्किंग सेंसर मिलेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी सिट्रॉन को पेट्रोल और डीजल ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है।

5-सीटर एसयूवी में 20 नए ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स के साथ हाईवे ड्राइवर असिस्ट, लेवल-टू ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम और 6 एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्ट हैडलैंप्स के साथ ऑटो हाईबीम फीचर, अटेंशन असिस्ट, क्रॉस-ट्रैफिक डिटेक्शन, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सिट्रॉन में कंपनी 6-स्पीड मैनुअल के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट का भी विकल्प देगी। विदेश में बेची जाने वाली सिट्रॉन सी5 में चार इंजन ऑप्शन आते हैं। माना जा रहा है भारत में भी 1.5 लीटर, 2.0 लीटर डीजल इंजन और 1.2 लीटर, 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 22 लाख रुपये से 27 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें