शेव्रोले अपनी हैचबैक कार के नए मॉडल को जुलाई में लॉन्च करने जा रही है। इस कार निर्माता कंपनी ने अपनी इस कार की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। दूसरी पीढ़ी की यह बीट किसी एक नए उपनाम के साथ आ सकती है। इस कार को ग्लोबल बाजार में शेव्रोले स्पार्क के नाम से बेचा जाता है।
नए बीट की डिजाइन अब ज्यादा परिपक्व हो चुकी है और संभव है कि ग्राहकों को यह ज्यादा पसंद आए। इस दूसरी पीढ़ी की बीट में भी पैसेंजर दरवाजों का डोर हैंडल पिलर पर ही कायम रहेगा, इसकी शुरुआत बीट से ही हुई थी जिसे बाद में महिंद्रा ने केयूवी 100 में कॉपी किया और ठीक ऐसे ही स्विफ्ट के दरवाजे पर भी आपको देखने को मिलेगा जो कि 2018 में भारत में लॉन्च होगी।
इसे भी पढ़ेंः जीएसटी के चलते महंगी होंगी छोटी कारें, समझें गणित
दूसरी पीढ़ी की बीट की स्टाइलिंग थोड़ी अगल होगी जिसके तहत अब नंबर प्लेट अब बंपर पर दिए गए हैं। इसके साथ ही टेल लैंप भी अब थोड़ा ज्यादा बड़ा हो गया है। इसमें अब एलईडी लाइट को भी जगह दी गई है। बीट की लॉन्चिंग थोड़ी लेट हो गई है जिसके चलते कॉम्पैक्ट सेडान को इसके बाद लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है वह कॉम्पैक्ट सेडान बीट पर आधारित होगी।