फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति, मर्सिडिज सहित कई कंपनियों ने बढ़ाये दाम, इन मॉडल पर खर्च करने होंगे 6100 रुपये

Thu, 16 Aug 2018 05:28 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift 2018
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वाहनों के दाम 6,100 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कंपनी ने लागत और वितरण खर्च में वृद्धि तथा विदेशी मुद्रा विनिमय दर के विपरीत प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिये यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक कई मॉडलों के दामों में 6,100 रुपये तक की वृद्धि की गयी है और यह नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। मारुति सुजुकी इंडिया को छोटी कारों से लेकर मध्यम आकार की कारों की ब्रिकी में महारथ हासिल है।

इस महीने की शुरुआत में एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने कहा था कि कंपनी उत्पादों की बढ़ती कीमतों के प्रतिकूल प्रभाव का विश्लेषण कर रही है और उसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


मारुति के अलावा, जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भी आज अपने वाहनों के दाम को 4 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि इसकी नयी कीमतें एक सितंबर से लागू होंगी।मारुति और मर्सिडीज के अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और होंडा कार्स इंडिया ने भी वाहनों के दाम बढ़ाने का एलान किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें