फीचर्स:
जेड4 के केबिन का लेआउट 8-सीरीज कूपे से मिलता-जुलता है। 8-सीरीज की तरह इस में भी ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट स्क्रीन दी गई है। इस में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, हार्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, अडेप्टिव एलईडी हैडलाइटें और बीएमडब्ल्यू हैड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
डिजायन:
डिजायन में नई जेड4 अपने कॉन्सेप्ट से मिलती-जुलती है। आगे की तरफ स्टाइलिश बोनट दिया गया है। इस में अपडेट किडनी ग्रिल, मैश पेटर्न के साथ दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर नई हैडलाइटें लगी हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां पतले एल शेप वाले टेल लैंप्स और स्वूपिंग स्पॉइलर दिया गया है।
इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज एसएलसी और पोर्श 718 से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।