फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अवतार में लॉन्च हुई BMW की दो नई मोटरसाइकिलें, कीमत 2.45 लाख रुपये से शुरू

Thu, 08 Oct 2020 05:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bmw G 310 GS - फोटो : bmw
विज्ञापन

BMW Motorrad ने अपनी नई G 310 GS और G 310 R को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में BMW G 310 GS की एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपये है। जबकि, BMW G 310 R की एक्स-शोरूम कीमत 2.45 लाख रुपये है। खास बात यह है कि बीएस4 मॉडल की तुलना में कंपनी ने इन दोनों ही मोटरसाइकिलों की कीमत में कटौती की है।

विज्ञापन


G 310 ट्विन्स की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इन बाइक्स को बुक कर सकते हैं। दोनों ही मोटरसाइकिलों में कई बदलाव किए गए हैं। कॉस्मैटिक बदलाव की बात करें तो इन मोटरसाइकिलों में नया पेंट स्कीम ऑप्शन के साथ फ्रंट में स्टाइलिंग में बदलाव किए गए हैं।

इन मोटरसाइकिलों में नया ब्लू और ब्लैक शेड्स के साथ रेड हाईलाइट्स पेंट स्कीम दिया गया है। नए G 310 ट्विन्स में अब ग्राहकों को राइड-बाई-राइड थ्रॉटल मिलेगा। हालांकि, इसमें फुल टीएफटी स्क्रीन नहीं मिलेगा। नए  अपडेट के बाद G 310 GS में डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलेगा।

विज्ञापन

BMW G 310 GS: परफॉर्मेंस


BMW G 310 GS में पावर के लिए 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्लू इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 34 bhp की मैक्सिमम पावर और 4250 आरपीएम पर 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
 

BMW G 310 R: परफॉर्मेंस


BMW G 310 R के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्लू इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 34 bhp की मैक्सिमम पावर और 4250 आरपीएम पर 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन

G 310 ट्विन्स: सस्पेंशन


दोनों ही मोटरसाइकिलों के फ्रंट में अपसाइड डाउन फॉर्क दिया है। वहीं, इनके रियर में सॉलिड डाई-कास्ट एल्युमिनियम स्विंगग्राम, अडजस्टेबल प्रीलोड, मोनोशॉक दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें