फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes-Benz EQC: भारत में पहली बार लॉन्च हुई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें खासियतें और कीमत

Thu, 08 Oct 2020 04:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQC electric car - फोटो : Mercedes
विज्ञापन

मर्सिडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में Mercedes-Ben EQC की ऑन रोड कीमत 99.30 लाख रुपये है। लेकिन यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह कीमत शुरुआत के पहले 50 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि नई Mercedes-Ben EQC भारत में पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी बिक्री कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड EQ के तहत होगी।

 

Mercedes-Benz EQC: टॉप स्पीड

Mercedes-Benz EQC Electric Car - फोटो : Mercedes
Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार में ग्राहकों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।

Mercedes-Benz EQC: रेंज

Mercedes-Benz EQC सिंगल चार्ज पर 450 से 471 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में समझें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 471 किलोमीटर तक का सफर देगी।

Mercedes-Benz EQC: रफ्तार

रफ्तार की बात करें तो Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक कार महज 5.1 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Mercedes-Benz EQC: परफॉर्मेंस

इस कार में 80kWH की लिथियम-ऑयन बैटरी दी गई है। इसका मोटर 402 bhp की मैक्सिमम पावर और 765 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

Mercedes-Benz EQC: चार्जिंग

मीडियम चार्जिंग के तहत Mercedes-Benz EQC को फुल चार्ज पर 10 घंटे लगेंगे। वहीं, फास्ट चार्जिंग के तहत यह इलेक्ट्रिक कार महज 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी

विज्ञापन

Mercedes-AMG GLE 53 Coupe

2020 Mercedes-AMG GLE 53 Coupe - फोटो : Mercedes
इससे पहले Mercedes-Benz ने अपनी सेकेंड-जनरेशन वाली GLE 53 AMG Coupe को भारत में लॉन्च किया था। नई 2020 Mercedes-AMG GLE 53 4MATIC+ Coupe की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 करोड़ रुपये है, जो भारतीय बाजार में GLE 43 AMG Coupe की जगह लेगी। इस कार में माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और यह पहले की तुलना में और भी ज्यादा पावरफुल हो गई है। 

यह एसयूवी महज 5.3 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। इस परफॉर्मेंस बेस्ड कूप-एसयूवी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 20-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। ग्राहकों को इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स को चुनने का विकल्प मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें