देश में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजार सज गये हैं ऐसे में अगर आप स्कूटर या बाइक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अपनी बिक्री को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए ऑटो कंपनियां इस दौरान कई अनोखे ऑफर के साथ बाजार में है। पिछले लंबे समय से मंदी की मार से जूझ रही ऑटो कंपनियां के पास अब मौका है कि इस सीजन में बिक्री को बढ़ाकर वो पिछले कुछ महीनों में हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई कर लें। ऑटो इंडस्ट्री के लिए नवरात्र से लेकर अगले 45 दिनों का समय काफी अहम होता है क्योंकि भारत में इस दौरान नया और कीमती सामान खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आइये आपको बता हैं बाइक और स्कूटर पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में...