फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 220F एबीएस लांच, जानें क्या है बाइक की खासियत

Fri, 11 Jan 2019 12:11 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pulsar 200F
विज्ञापन

भारत की दोपहियां वाहन निर्माता कंपनी बजाज मोटरसाइकिल ने अपनी बाइक प्लसर220 को एबीएस के साथ लांच कर दिया गया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए रखी गई है। जो इसके नॉन एबीएस मॉडल से करीब 7 हजार रुपए ज्यादा है। भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2019 से सेफ्टी के नए मानक लागू किए जाएंगे। जिसमें सभी 150 सीसी की बाइक्स में एबीएस फीचर का होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


इसी मानक पर खरा उतरने के लिए सभी वाहन कंपनियां मोटरसाइकिल को एबीएस फीचर्स से लैस कर रही हैं। लांच हुई नई बजाज प्लसर 220 F के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं इसके साथ ही बाइक को सिंगल चैनल एबीएस फीचर से लैस किया गया है। हालांकि, कंपनी ने बाइक में एबीएस फीचर के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया है, बाइक को नया लुक देने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स और नए क्रैश गार्ड को जोड़ा गया है। 

विज्ञापन

Pulsar 200 - फोटो : Bajaj Auto
बाइक में पहले की ही तरह 220 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा। जो 8,500 आरपीएम पर 20.9 बीएचपी की  पावर और 7,000आरपीएम पर 18.6एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का इंजन इतना पावरफुल है कि इसे 0 से 60 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 4.10 सेकंड का समय लगता है। वहीं यह 100किमी की रफ्तार पकड़ने में मात्र 0.5 सेकंड का समय लेती है। 

प्लसर अपने सेगमेंट की सबसे प्रसिद्व बाइक्स में से एक है जो अब आपको न्यूक्लियर ब्लू, लेजर ब्लैक, और क्रोम ब्लैक जैसे रंगों में उपलब्ध होगी। जहां पहले यह बाइक सिर्फ फ्यूल इंजेक्शन इंजन के साथ आती थी। वहीं अब यह नए कार्ब्युरेटर इंजन के साथ मिलेगी, जिसके कारण इसका नाम 220 F दिया गया है। बजाज इस क्रम में अपनी बाकी मॉडल्स पल्सर 150 और 180, एवेंजर 220 को भी एबीएस से लैस करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें