फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 सीसी इंजन वाली ये हैं 3 दमदार बाइक्स, तस्वीरों में पढ़ें कीमत और खासियतें

Sun, 13 Dec 2020 01:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अगर आप साल के आखिरी महीने में 125 सीसी इंजन वाली एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए 125 सीसी सेगमेंट में तीन ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जिनमे स्टाइलिश लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस मिलता है। इन बाइक्स में Bajaj Pulsar 125 Split Seat से लेकर KTM 125 Duke और Bajaj Pulsar 125 Neon तक शामिल हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर...

विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 Split Seat 

Bajaj Pulsar 125 Split Seat - फोटो : Bajaj Pulsar 125 Split Seat
  • इंजन- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है। 
  • परफॉर्मेंस- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
  • ट्रांसमिशन- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • फ्यूल क्षमता- Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट में 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • कीमत- Bajaj Pulsar 125 Split Seat के ड्रम ब्रेक्स वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। वहीं, डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है। 


 

KTM 125 Duke

KTM 125 Duke - फोटो : KTM
  • इंजन- KTM 125 Duke में 124.7 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। 
  • परफॉर्मेंस- KTM 125 Duke का इंजन 9,250 आरपीएम पर 14.3 bhp का मैक्सिमम पावर और 8,000 आरपीएम पर 12 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • ट्रांसमिशन- KTM 125 Duke का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
  • फ्यूल क्षमता- KTM 125 Duke में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • कीमत- 2021 KTM 125 Duke को 1.50 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है। 
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 Neon 

Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Bajaj Auto
  • इंजन- Bajaj Pulsar 125 Neon में 124.4 सीसी, 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, ट्विन स्पार्क बीएस6 DTS-i, इंजन दिया है। 
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
  • ट्रांसमिशन- इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • फ्यूल क्षमता- Bajaj Pulsar 125 Neon में 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • कीमत- Bajaj Pulsar 125 Neon के ड्रम ब्रेक्स वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 72,122 रुपये है। वहीं, डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 76,922 रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें