फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Avenger 220 Street को कंपनी ने किया बंद, वेबसाइट से हटाई, अवेंजर रेंज की ये 2 बाइक बरकरार

Wed, 22 Apr 2020 07:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने भारत में अपने प्रॉडक्ट लाइन-अप से Avenger 220 Street (एवेंजर 220 स्ट्रीट) को बंद कर दिया है। इस मॉडल को कंपनी की वेबसाइट से भी हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
Bajaj Avenger Street 220
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजाज ने हाल ही में अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। वेबसाइट को नए BS6 उत्पादों के साथ अपडेट किया गया है, जबकि पुराने BS4 मॉडल को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इससे पहले, यह अफवाह थी कि कंपनी ने Avenger 220 Street का उत्पादन बंद कर दिया है और उसने मार्च में डीलरशिप को स्टॉक की आपूर्ति बंद कर दी थी। 
विज्ञापन

इसलिए हुई बंद
Avenger 220 Street के बंद होने का कारण इसकी कम बिक्री हो सकती है क्योंकि कंपनी के पास पहले से ही इससे सस्ती Avenger 160 Street (एवेंजर 160 स्ट्रीट) मौजूद है जो काफी लोकप्रिय है और इसकी बिक्री भी अच्छी होती है। इसके अलावा, Avenger 220 'क्रूज' अवतार में भी उपलब्ध है जो आगे चलकर 220 cc की अकेली एवेंजर मॉडल रह जाए। 

इसलिए थी मशहूर
बाइक की बजाज एवेंजर सीरीज एक बहुत ही शानदार और आराम से सवारी करने वाले एर्गोनॉमिक्स प्रदान करने के लिए मशहूर है। अपनी लंबी और एक्सटेंडेड सिंगल-सीट के साथ, पैर रखने के लिए सामने की तरफ जगह, और पीछे की ओर झुका हुआ बीच (समुद्र तट) की शैलियों वाला सिंगल हैंडल-बार, बजाज एवेंजर ने अपने प्रतिस्पर्धा वाली बाक्स की तुलना में अभी तक एक सस्ती और व्यावहारिक पेशकश के रूप में साबित किया है। 

फीचर्स
Avenger 220 Street में टैंक और साइड पैनल पर लाल रंग की हाइलाइट्स के साथ एक ब्लैक-आउट पेंट स्कीम मिलती थी। इसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स, सिल्वर ट्रीटमेंट के साथ छोटे स्टब्बी एग्जॉस्ट, और कई अन्य एक्सटीरियर फीचर्स भी दिए गए हैं। 

इंजन और डिजाइन
Avenger 220 Street में BS4 ईंधन उत्सर्जन वाला 220cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया था, जो 19.3 PS का पावर और 17.5 Nm टॉर्क जेनरेट करने के लिए जाना जाता था। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता था। इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर से लैस था। ब्रेकिंग की बात करें तो, इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक था। इसकी सुरक्षा किट में एकल-चैनल ABS शामिल था।
विज्ञापन

ये मॉडल जारी रहेंगे
एवेंजर 220 स्ट्रीट के बंद हो जाने के साथ, अवेंजर रेंज के तहत दो बाइक- Avenger Street 160 BS6 (एवेंजर 160 स्ट्रीट बीएस6) और Avenger Cruise 220 BS6 (एवेंजर 220 क्रूज बीएस6) अभी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। Avenger Street 160 BS6 की कीमत 94,893 रुपये है और Avenger Cruise 220 BS6 की कीमत 1.16 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें