दोपहियां वाहन कंपनी बजाज आटो की दिसंबर महीने में कुल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 3,46,199 वाहन हो गई है। जहां बजाज की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी वहीं इसकी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है। पिछले साल दिसंबर महीने में बजाज ने कुल 2,92,547 वाहन बेचे थे। जो इस साल 3,46,199 हो गई है।
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि दिसंबर 2018 में उसकी मोटरसाइकिल बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 2,98,855 इकाई रही। दिसंबर 2017 में उसने 2,28,762 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी। वहीं, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 26 प्रतिशत गिरकर 47,344 वाहन रही। दिसंबर 2017 में यह आंकड़ा 63,785 इकाइयों पर था।
कंपनी के निर्यात में दिसंबर महीने में 16 प्रतिशत बढ़कर 1,65,848 वाहन रहा। एक साल पहले इसी अवधि में उसने 1,43,038 वाहनों का निर्यात किया था।