कीमत
Bajaj Pulsar 150 के BS6 वर्जन वाले फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 94,956 रुपये है। वहीं, ट्विन डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 98,835 रुपये है। ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि BS6 वेरिएंट वाली Pulsar 150 पुराने वर्जन (BS-4 मॉडल) के मुकाबले 8,998 रुपये महंगी हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bajaj Pulsar 150 देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 150 सीसी की मोटरसाइकिल है। यही कारण है कि कंपनी ने इसका Pulsar 150 Neon मॉडल भी भारतीय बाजार में उतार रखा है।
परफॉर्मेंस
Bajaj Pulsar 150 में पावर के लिए मौजूदा 149.5सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, सिंगल ओवरहेड कैम (SOHC) इंजन दिया गया है। हालांकि, फ्यूल इंजेक्शन की वजन से इसका परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले ट्यून हो गया है। इसके BS-6 वर्जन में आपको 13.8 bhp की मैक्सिमम पावर मिलेगी। हालांकि, अब इसका रेव रेंजन 8500 आरपीएम से बढ़कर 8500 आरपीम हो गया है। वहीं, इसकी पीक टॉर्क कम हो गया है। पहले इसका पीक टॉक 13.4 Nm था जो अब 13.25 Nm हो गया है। टॉर्क के लिए इसमें 500 आरपीएम बढ़ा दिया गया है जो अब बढ़कर 6500 आरपीएम हो गया है। इसका कर्ब वजन भी 5 किलोग्राम से बढ़ कर 148 किलोग्राम हो गया है।