Bajaj Dominar 250: कीमत
Bajaj Dominar 250 की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत को 1,625 रुपये बढ़ाया है। अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 165,715 रुपये हो गई है। बता दें कि एक महीने पहले ही Dominar 250 की कीमत को कंपनी ने 4,090 रुपये बढ़ाया था। Dominar 250 को कंपनी ने इस साल मार्च 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तब इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये थी। लॉन्च से अब तक में कंपनी ने दूसरी बार इसकी कीमत को बढ़ाया है। कीमत के अलावा इस मोटरसाइकिल के फीचर्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
Bajaj Dominar 400: परफॉर्मेंस
Bajaj Dominar 400 में BS6 कंप्लाइंट वाला 373.3 सीसी सिंगल-सिलिंडर, DOHC, लिक्विड-कूल्ड, FI इंजन दिया है। इसका इंजन 8800 आरपीएम पर 39.4 bhp की पावर और 7000 आरपीएम पर 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
Bajaj Dominar 250: परफॉर्मेंस
Bajaj Dominar 250 में BS6 कंप्लाइंट वाला 248.77 सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, ट्विन स्पार्क, FI इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 27 PS की पावर और 6500 आरपीएम पर 23.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।