ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motors India Ltd) ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक Santro के दो नए ट्रिम्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि ये दोनों ही नए ट्रिम्स सीएनजी से चलते हैं। कंपनी ने इनका नाम बदल कर Magna Executive CNG और Sportz Executive CNG कर दिया है। इन नए ट्रिम्स के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने मौजूदा सीएनजी वेरिएंट Magna CNG और Sportz CNG की भारतीय बाजार में बिक्री बंद कर दी है। दोनों ही वेरिएंट्स में कई नए और खास फीचर्स दिए गए हैं।