फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ऑटो का बड़ा एलान: कई राहत उपायों के साथ कर्मचारियों को दो साल का वेतन देने की घोषणा

Thu, 13 May 2021 05:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजाज ऑटो ने कहा कि अगर उसके किसी भी कर्मचारी की कोविड-19 के कारण मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को दो साल तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही वह कोविड-19 के कारण मरने वाले अपने किसी भी कर्मचारी के बच्चों की शिक्षा में मदद करेगी। 
विज्ञापन
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : Twitter (For Representation Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने गुरुवार को मौजूदा कोविड-19 महामारी के समय में देश भर में अपने कर्मचारियों और समुदायों की मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने कहा है कि देशभर में जहां भी उनके प्लांट मौजूद हैं वहां उसने अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और समुदाय की सेवा करने के लिए 250 से ज्यादा बेड लगाए किए हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी कहा कि अगर उसके किसी भी कर्मचारी की कोविड-19 के कारण मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को दो साल तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन

ऐसे समय में जब कोविड-19 की दूसरी लहर बड़े पैमाने पर देश और नागरिकों के लिए खतरा बन गई है, कई वाहन निर्माता कंपनियों की प्राथमिकता कर्मचारी कल्याण गतिविधियां चलाने के साथ-साथ विभिन्न राहत उपायों और पैकेजों के साथ समुदायों तक पहुंच बनाने की रही है। पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से, बजाज ऑटो ने विभिन्न सरकारी, स्थानीय प्रशासन और गैर-सरकारी संगठनों की पहल के लिए कुल 300 करोड़ रुपये धनराशि से मदद करने का एलान किया है। जिसमें 12 ऑक्सीजन प्लांट और कई अन्य सांस लेने में सहायक उपकरणों की खरीद भी शामिल है। 

कंपनी का कहना है कि वह अपने कर्मचारियों की देखभाल कर रही है। बजाज ऑटो ने एलान किया है कि वह कोविड-19 के कारण मरने वाले अपने किसी भी कर्मचारी के बच्चों की शिक्षा में मदद करेगी। इसके साथ ही उसके परिवार के लिए पांच साल तक का हॉस्पिटलाइलेजशन इंश्योरेंस (अस्पताल में भर्ती बीमा) कराएगी। 
विज्ञापन

वाहन निर्माता बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंच कर खाद्य वितरण कर रहा है। साथ ही चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को बनाने और टेस्टिंग और टीकाकरण अभियान में सहायता करने में मदद कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें