फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आॅटोमोबाइल सेक्टर भी आया आगे, 2 करोड़ की मदद का किया ऐलान

Tue, 21 Aug 2018 04:37 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kerala Flood
विज्ञापन

जहां एक तरफ देश भर से प्राकृतिक आपदा झेल रहे केरल राज्य के लिए मदद भेजी जा रही है। वहीं देश का आॅटोमोबाइल सेक्टर भी इसमें पीछे नहीं रहा है।  टू व्हीलर कंपनी बजाज आटो ने आज बाढ़ प्रभावित राज्य केरल को 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस राशि का आधा हिस्सा सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जायेगा। और शेष एक करोड़ रुपये जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था (जेबीजीवीएस) को दिये जाएगें। जिसका निर्माण केरल के लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को पूरा करने के लिए किया गया है।

हालांकि यह योगदान विभिन्न बजाज ट्रस्टों द्वारा दिये गये 50 लाख रुपये से अलग है। इस राशि के माध्यम से बजाज आॅटो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के करीब एक हजार लोगों को जरूरी चीजें मुहैया करायेगा। जिनमें वाटर फिल्टर, जरूरी खाने-पीने की चीजें, प्लास्टिक की चटाई, कंबल और तौलिया इत्यादि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें