फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2022 पर मंडराए संशय के बादल, मोटर शो के समापन पर तय नहीं हुआ अगला आयोजन

Thu, 13 Feb 2020 07:57 PM IST
अमर शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Auto Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) के समापन पर इस बार 2022 के लिए स्थान की घोषणा नहीं हुई है। जिसके चलते 2022 में ऑटो एक्सपो के लिए संशय के बादल मडरा रहे हैं। Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में ऑटो एक्सपो-2022 के लिए स्थान और समय तय करेगी।  
विज्ञापन


बता दें कि इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 8 दिनों तक चलने वाले ऑटो एक्सपो-2020 का बुधवार को समापन हो गया। एक्सपो में 108 ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 352 से अधिक वाहनों का प्रदर्शन किया। इनमें 8 ग्लोबल सहित कुल 71 मॉडल फेसलिफ्ट लॉन्च किए गए। वहीं, 35 इलेक्ट्रिक और 15 कॉन्सेप्ट वाहनों को पेश किया गया। 

वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2020 तक इंडिया ऑटो एक्सपो का आयोजन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया गया था। वर्ष 2016 में जहां विश्व भर की 62 बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इसमें हिस्सेदारी की थी। वर्ष 2018 में ऑडी, फोर्ड जैसी कई कंपनियों ने इससे किनारा कर लिया और बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों की भागीदारी संख्या 51 पर पहुंच गई। 

वर्ष 2020 में विश्वभर में मंदी की चपेट में आए ऑटोमोबाइल उद्योग के असर से ऑटो एक्सपो में मात्र 42 बड़ी कंपनियां ही भागीदारी करने पहुंची। दूसरी तरफ, वर्ष 2014 और वर्ष 2016 में जहां जनता के लिए पांच दिन ऑटो एक्सपो की एंट्री होती थी। वहीं, वर्ष 2018 और वर्ष 2020 में छह दिन जनता के लिए खुले रहे। इसके बावजूद जनता की भागीदारी में भी अधिक इजाफा होता नहीं दिखाई दिया। 

2020 में ऑटो एक्सपो में चीन की बड़ी कंपनियों ग्रेट वॉल मोटर्स, एमजी मोटर्स ने ऑटो एक्सपो में अपने वाहन प्रदर्शित किए। इसके बावजूद ऑटो एक्सपो के लिए पिछले वर्षों जैसा क्रेज इस बार दर्शकों में नहीं दिखाई दिया। विशेषकर टू-व्हीलर कंपनियों हीरो, होंडा, बजाज, यामाहा समेत टोयोटा और होंडा कार ने भी इससे दूरी बना ली। 

दर्शकों और ऑटोमोबाइल कंपनियों की एक्सपो के प्रति नीरसता के चलते दो वर्षों बाद होने वाले ऑटो एक्सपो का भविष्य अभी अधर में पड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि ऑटो एक्सपो कराने वाली संस्था सियाम (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) इस आयोजन को नीरस होने से बचाने और किस तरह से सफल बना सकते हैं इसके लिए मंथन करेगा। 
विज्ञापन

सियाम की कार्यकारिणी की बैठक में आयोजन पर विचार

ग्रेटर नोएडा में सुविधाओं को देखते हुए सियाम चाहता है कि ऑटो एक्सपो-2022 ग्रेटर नोएडा में ही हो। दूसरी ओर हम इस पर भी विचार कर रहे हैं कि ऑटो एक्सपो किस समय कराना उचित होगा। हालांकि ऑटो एक्सपो कहां होगा अभी इसका फैसला नहीं किया गया है। इसके बारे में सियाम की कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें तय किया जाएगा कि अगली बार ऑटो एक्सपो कहां और किस समय पर किया जाएगा। - देबाशीष मजूमदार, वरिष्ठ निदेशक सियाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें