आॅडी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट कार R8 के सेकंड जनरेशन से पर्दा उठा दिया है। इस नई कार में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। कार को दो नए रंग अस्कारी ब्लू और केमोरा ग्रे में उतारा गया है। हालांकि इस कार के इंटीरियर में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है।
फेसलिफ्ट R8 के एक्सटीरियर की बात करें तो, इसमें नया बंपर, नई ग्रिल, ब्लैक हेडलाइट सराउंड्स और नया फ्रंट स्पॉइलर आदि दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए साइड स्कर्ट्स और बड़े एयर इनटेक्स भी आपको देखने को मिलेंगे। रियर साइड में फुल-लेंथ ग्रिल, नया डिफ्यूजर और ओवल शेप में टेल पाइप भी दी गई हैं।
कार में नए 19 इंच और 20 इंच अलॉय व्हील दिए जाएंगे।नई आॅडी में कंपनी ने नए टायर लगाए गए हैं, जो ज्यादा बेहतर ग्रिप से लैस हैं साथ ही इन्हे एबीएस सिस्टम से जोड़ा गया है, R8 की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाने के लिए कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड वी10 मॉडल में पावर आउटपुट 533 एचपी से बढ़ाकर 562एचपी कर दी गई है।
कंपनी का दावा है इस कार को 100 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 3.4 सेकंड का समय लगेगा। इस कार की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत भी वर्तमान मॉडल की तरह 3.21 करोड़ रुपये होगी।