फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aston martin लांच करेगी इलेक्ट्रिक कार, सेल के लिए होंगी कुल 155 यूनिट्स

Tue, 30 Oct 2018 02:24 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aston martin Rapid E
विज्ञापन

लग्जरी कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन जल्द भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Rapid E को लांच करने जा रही है। तो अगर आप भी एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। 

विज्ञापन


कंपनी की सेल्स आॅपरेशन हेड नैसी चैन के मुताबिक कंपनी जल्द ही अपनी एक और कार Lagonda भी भारत में लांच करेगी। इस कार को कंपनी ने जेनेवा में होने वाले मोटर शो में पेश किया था। कार एक जीरो एमिशन लग्जरी कार होगी। जिसे 2021 तक लांच कर दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी अपनी Rapid E को भारत में उतारेगी।

कार की ब्रिकी के लिए दुनिया भर में सिर्फ 155 यूनिट उतारी जाएंगी। गौरतलब हो,हाल ही एस्टन मार्टिन ने अपनी स्पोर्ट कार वैंटेज के नए संस्करण को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है, कंपनी ने इस कार की कीमत (एक्स-शोरूम) 2.86 करोड़ रुपये तय की है। इससे पहले एस्टन मार्टिन ने 2016 में भारतीय बाजार में अपनी डीबी11 कार को पेश किया था।
विज्ञापन


वैंटेज कार के केबिन की बात करें तो इसमें सेंटर कंसोल के टॉप पर 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया हुआ है। कार में फ्रंट की तरफ सिग्नेचर ग्रिल दी गई हैं। ग्रिल के दोनों तरफ छोटे हैडलैंप्स लगे हैं। हैडलैंप्स का लेआउट डीबी11 से मिलता-जुलता है।

कार फीचर्स के साथ-साथ रफ्तार में भी अव्वल है इसकी टॉप स्पीड 314 किमी प्रति घंटा है। कार को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में मात्र 3.6  सेकेंड का समय लगता है। एस्टन मार्टिन की कारों की खासियत है कि ये सभी कारें हैंड मेड होती है। जिसके चलते कंपनी साल भर में करीब 7 हजार कार ही बना पाती है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें