यह तस्वीर आनंद महिंद्रा के अमेरिका में रहनेवाले एक दोस्त ने भेजी है। तस्वीर के साथ महिंद्रा ने एक संदेश भी लिखा है। महिंद्रा ने लिखा, "हमें 'जुगाड़' चैंपियन' के अपने खिताब को खोने का खतरा हो सकता है! ऐसा लग रहा है कि इस व्यक्ति ने एक महिंद्रा लोडर को अपनी बाइक से लगाया है! इसे काम करते हुए देखने की जरूरत है, लेकिन यह वास्तव में यहां इस्तेमाल हो सकता है।"
बता दें कि सोशल मीडिया ट्विटर पर आनंद महिंद्रा के 80 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं। इसलिए उनका पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों ने बढ़चढ़ कर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
इस तस्वीर को पोस्ट किए जाने के कुछ ही मिनटों में इसे हजारों 'लाइक' मिल गईं। इस पोस्ट पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने यह अनुमान लगाने की कोशिश की है कि इस मॉडिफाइड वाहन का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "शायद वह अपने घर के बगान में मेपल के पत्तों को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं (मैं ऐसे कुछ पत्ते लोडर में देख सकता हूं... इसलिए कह रहा हूं।)"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे इस बात को लेकर यकीनन कुछ नहीं कह सकता कि इसे चलाने के लिए कितने पावर की जरूरत होगी। यानी यह छोटी सी बाइक इतना पावर दे पाएगी या नहीं, लेकिन आप चिंता नहीं करें सर, हम जुगाड़ के चैंपियन हैं।"