फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में आकर इलेक्ट्रिक कार बनाओ तो जानें, टेस्ला को चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि कारोबार का असली मजा तभी आता है जब उसमें कंपटीशन होता है। यह बात महिंद्रा बहुत अच्छे से समझती है। जिस तरह से महिंद्रा अपने कदम इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ा रही है अभी उसका एक छोटा हिस्सा भी किसी और ऑटो निर्माता कंपनी ने नहीं किया है। इस बात का मलाल शायद महिंद्रा को भी है। इसको देखते हुए अपने ट्वीट के लिए मशहूर आनंद महिंद्रा ने एक जानदार ट्ववीट से फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने ड्राइवरलेस कारें बनाने वाली कंपनी टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्क को ट्वीट करके भारत आने का निमंत्रण दिया है। 
विज्ञापन

  India commits to sell only electric cars by 2030. It is already the largest market for solar power. https://t.co/EGBNTPzmE5 — Elon Musk (@elonmusk) June 1, 2017


सबसे खास बात ये है कि इसके पहले एलन मस्क भी ट्वीट करके एक खबर का जिक्र करते हुए बताया था कि भारत ने 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार बेचने का लक्ष्य पूरा करने जा रही है, यहां पर सोलर पावर की भी असीम संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन

  Time you got out here Elon. You don't want to leave that whole market to Mahindra do you?? The more the merrier--and greener..! https://t.co/IPoA9viDRN — anand mahindra (@anandmahindra) June 2, 2017


हाल ही में खबर आई थी कि टेस्ला इस साल के अंत तक भारत में अपना कारोबार शुरू कर देगी और इसके लोकप्रिय मॉडल 3 को भारत से कुछ बुकिंग भी मिल चुकी हैं। हालांकि अभी तक कंपनी के तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इसी बीच उनके इस ट्वीट पर भारत में इकलौती इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके एलन को भारत में आकर इलेक्ट्रिक कारें बनाने का न्यौता दिया है।  अपने ट्वीट में मजाकिया लहजा डालते हुए आनंद ने ये भी कहा कि एलन तुम एकदम यह नहीं चाहोगे कि बाजार पर सिर्फ महिंद्रा का कब्जा रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें