फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ford की पहली इलेक्ट्रिक कार Mustang Mach-E पेश, सिंगल चार्ज में चलेगी 480 KM

Tue, 19 Nov 2019 08:58 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
अमेरिका की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Ford ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Mustang Mach-E पेश कर दी है। फोर्ड की पहली ई-कार मस्टैंग माक-ई टेस्ला को चुनौती देगी। बता दें कि टेस्ला एलन मस्क की ई-कार कंपनी है। बहरहाल, फाेर्ड कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक मस्टैंग सिर्फ तीन सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। आइए तस्वीराें के साथ जानते हैं इसके खास फीचर्स और कीमत....
विज्ञापन

2 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
फोर्ड की इस इलेक्ट्रिक कार का एक मॉडल 75.7 किलोवॉट बैटरी के साथ आएगा, जो सिंगल चार्ज में 480 किमी चलेगी। जबकि दूसरा मॉडल 98.8 किलोवॉट की बैटरी के साथ आएगा।
विज्ञापन

3 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक मस्टैंग सिर्फ तीन सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार के साथ 150 किलोवॉट का चार्जर भी दिया जाएगा। यह चार्जर सिर्फ 38 मिनट में बैटरी को 80 फीसदी तक चार्ज कर देगी।

4 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
कंपनी ने इस कार में जो मोटर इस्तेमाल की है वो 459पीएस की पावर और 830एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की न केवल ड्राइविंग रेंज शानदार होगी, बल्कि स्पीड के मामले में भी ये काफी बेहतर होगी।
विज्ञापन

5 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
कंपनी का दावा है कि नई मस्टैंग इलेक्ट्रिक एसयूवी  के साथ चार्जिंग स्टेशन का FordPass भी उपलब्ध कराएगी, जिसका प्रयोग कर ग्राहक अपनी एसयूवी को चार्ज करा सकेंगे।

साथ ही 15.5 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम भी दिया गया है।यह नेक्स्ट जनरेशन कम्यूनिकेशन और इंटरटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एआई तकनीक से लैस है। यह ड्राइवर की ड्राइविंग स्टाइल भी ट्रैक करता है।
विज्ञापन

6 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
इसमें नया इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर दिया है। इसकी बैटरी बॉडी में ही फिट है, जिससे कार में ज्यादा जगह मिलती है।कार में आगे की तरफ 135 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।इस कार की लंबाई 4724 एमएम, चौड़ाई 1879 एमएम और ऊंचाई 1600 एमएम है। कार में 2971 एमएम का व्हीलबेस मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 8
फोर्ड की पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई - फोटो : Courtesy: Ford
इसमें की-टेक्नोलॉजी इस्तेमाल हुई है, जो ब्लूटूथ पर काम करती है। यूजर के पास आते ही यह उसके स्मार्टफोन को डिटेक्ट कर ऑटोमैटिक कार अनलॉक कर देती है। फोन की बैटरी डाउन होने पर बैकअप कोड की मदद से इसे स्टार्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
फोर्ड ने पहली इलेक्ट्रिक कार मस्टैंग माक-ई पेश की - फोटो : Social Media
इस कार का 98.8kWh बैटरी वाला एक्सटेंडेड रेंड जीटी मॉडल ऑल-व्हील ड्राइव में उपलब्ध होगा। कार की कीमत 32 लाख रुपये से 44 लाख रुपये तक होगी। इसकी डिलीवरी 2020 तक शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें