बजाज ऑटो लिमिटेड ने नए केटीएम ड्यूक रेंज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने 390 , 250 और 200 ड्यूक को उतारा है। 2012 से भारत में अपनी पारी की शुरुआत करने वाला इस कटेगरी में सबसे तेजी के साथ आगे बढ़ा है। जिस कीमत पर कंपनी ने इन मोटरसाइकिलों को पेश किया है वह इसकी रेंज के हिसाब से काफी आकर्षक है।