भारतीय कार बाजार में क्विड और डस्टर से धमाल मचाने के बाद रेनो जल्द ही नई कार को लॉन्च करने वाली है। रेनो कैप्चर के बार में भारतीय बाजार में लंबे समय से चर्चा चल रही है। यह कार यूरोप में रेनो की बिकने वाली कप्चर कार जैसी ही नजर आएगी।
पढ़ें: रेनो बन रही है भारतीयों की पसंद, बढ़ा 88 फीसदी कारोबार
हालांकि यूरोपियन मार्केट में मौजूद कप्चर हैचबैक प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है, जबकि भारतीय कप्चर को क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है।
रेनो ने कप्चर को रूस और अमेरिका के कुछ हिस्सों में लॉन्च कर दिया है। वहीं भारत पहला ऐसा देश होगा जहां रेनो कप्चर राइट हैंड ड्राइव लेआउट के साथ लॉन्च की जाएगी। रूस में लॉन्च रेनो कप्चर में 1.6 लीटर का और 2.0 लीटर का दो पेट्रोल इंजन दिया गया है। जबकि उम्मीद की जा रही है कि रेनो भारत में इस कार को 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी।