फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक या कार को सैनिटाइज कराना पड़ सकता है जान पर भारी, देखिए इस शख्स के साथ क्या हुआ!

Tue, 02 Jun 2020 10:13 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bike Sanitize - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महामारी के चलते जहां कई बिजनेस बंद हुए हैं, तो कुछ नए प्रकार के बिजनेस भी शुरू हुए हैं। हाल ही में सरकार ने फैसला किया था कि पेट्रोल पंपों और सीएनजी स्टेशनों पर गाड़ियों को डिस-इन्फेक्ट किया जाएगा। इधर लोगों ने निजी स्तर पर गाड़ियों को डिस-इन्फेक्ट करने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन ये बिजनेस जान पर भी भारी पड़ सकता है, न केवल डिस-इन्फेक्ट कर रहा शख्स, बल्कि वाहन मालिक भी इसका शिकार हो सकता है...

विज्ञापन

सैनिटाइज प्रकिया पर सवाल

महामारी रोकने के लिए सरकारी एजेंसियां भरी गर्मी में कारों-बाइकों को सैनिटाइज कर रही हैं। लेकिन एक वाकया ऐसा सामने आया, जिसने इस प्रकिया पर सवाल खड़ा कर दिया है कि यह कितनी सुरक्षित है। आपने कारों में गर्मी के चलते सैनिटाइजर से आग लगने की खबर पढ़ी होंगी, लेकिन इसमें एक शख्स अपनी बाइक पर आता है और जैसे ही उसकी बाइक पर सैनिटाइजर स्प्रे छिड़का जाता है, बाइक आग की लपटों से घिर जाती है।

 

आग का गोला बनी बाइक

वायरल हो रहे है वीडियो में एक व्यक्ति बजाज मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ है, और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा है। उससे आगे एक स्कूटी खड़ी है, जिसे सैनिटाइज किया जा रहा है। उसके बाद वह स्कूटी चली जाती है। लेकिन जैसे यह बाइक सवार शख्स की मोटरसाइकिल सैनिटाइज होना शुरू होती है, तेज गर्मी में गर्म इंजन पर जैसे ही सैनिटाइज द्रव्य छिड़का जाता है, अचानक से आग का गुबार उठता है।
विज्ञापन

अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर से बचें

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सैनिटाइज कर रहा शख्स तय दिशा-निर्देशों के तहत अपना काम कर रहा था। बाइक को भी ठीक वैसे ही सैनिटाइज करता है, जैसे स्कूटी को किया। लेकिन स्कूटी में इंजन कवर होता है, इसलिए वह आग नहीं पकड़ पाया। लेकिन बाइक का इंजन बाहर होता है और बाइक स्टार्ट थी, जिससे उसने तुरंत आग पकड़ ली।
 
इसका मतलब यह है कि गर्म चीजों पर अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का प्रयोग करना उचित नहीं है। शायद सैनिटाइज कर रहे व्यक्ति को इस बात का आभास नहीं था। वहीं पास में रखा अग्निशमक यंत्र भी काम नहीं कर रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह चला नहीं। ध्यान रखें कि अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर अपनी कार में ऐसे ही न छोड़ें, यह खतरनाक हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें